बड़ौत (बागपत)।
छछरपुर गांव मेें मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें ग्रामीणों ने सैकड़ों पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट और गौरव चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा अंधाधुंध पेड़ अवैध कटान होने से पर्यावरण बिगड़ रहा है। गौरव चौधरी ने ग्रामीणों को पेड़ों से होने वाले लाभ बताए। इस मौके पर ग्रामीणों ने सैकड़ों छायादार और फलदार पौधे रोपित किए। इसके बाद गांव के युवाओं ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। संचालन गौरव चौधरी ने किया। इसमें जगपाल, इमरान, कमल, काला, छोटू, गौरव, पूर्व प्रधान महिपाल आदि रहे।