फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम की दावत में पहुंचे विदेशी सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। आम का जायका लेने के लिए रविवार को विदेशों से लोग रटौल में पहुंचे। इस दौरान विदेशियों ने आम की कई प्रजातियों को देखा और उनका जायका भी लिया। उन्होंने बागान में घूमकर आम की पैदावार की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

रटौल आम ने विदेशों तक अपनी खुशबू और मिठास का जादू बिखेरा हुआ है। हर सीजन में विदेशों से लोग आम का जायका लेने के लिए पहुंचते हैं। रविवार को भी सलमा पब्लिक स्कूल में प्रोफेसर जहूर अहमद के नेतृत्व में आम की दावत का आयोजन किया। इसमें कई राज्यों और विदेशों से लोग पहुंचे। आम का जायका लिया। कई प्रजातियों के आम का स्वाद लेने के बाद सबसे ज्यादा रटौल आम की तारीफों के पुल बांधे। विदेशी सैलानी ने आग के बागानों में घूमे। पैदावार को देखा और इसकी जानकारी ली। इस दौरान अमेरिका की मारिया ने आम की कई प्रजातियों का जायका लिया। सोहेल हासमी ने बताया वह हर वष रटौल गांव आकर यहां के आम की कई प्रजातियों का जायका लेते हैं। आम के बागानों में घूमते हैं। बाद में विदेशियों ने गांव का भी भ्रमण कर भारतीय संस्कृति के बारे को जाना। प्रधानाचार्य शीबा सुल्ताना, महबूब अंसारी, जीनत का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें