फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल भराव की समस्या को लेकर ब्लाक पहुंचे हिलवाड़ी गांव के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक परिसर में हिलवाड़ी के ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। जलभराव की समस्या को लेकर बुधवार को हिलवाड़ी गांव के ग्रामीण ब्लाक कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। बाद में बीडीओ के न मिलने पर चेतावनी देते हुए मायूस लौट गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि तालाब पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिस कारण तालाब गंदे पानी से लबालब भरा हुआ है। हल्की बारिश मेें भी गांव की गलियां महीनों तक गंदे पानी से भरी रहती है। इस कारण वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। जलभराव के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। लेकिन, बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बाद में बीडीओ के नहीं मिलने पर ग्रामीण चेतावनी देते हुए मायूस लौट गए। बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि अतिक्रमण की शिकायत मिली है। पुलिस प्रशासन की मदद मांगी जा रही है। इस अवसर पर तेजपाल, हरवीर, संजीव, रोहित, प्रदीप, बिजेंद्र, सुनील, प्रवेंद्र, सोमपाल, नीरज और जयपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें