फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस न आने पर यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बस नहीं आने पर मंगलवार की देर शाम आक्रोशित यात्रियों ने बुढ़ाना रोड पर एकत्र होकर रोडवेज विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही विभागीय अफसरों पर डग्गामार वाहन चालकों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यात्रियों को समझाकर शांत किया। यात्रियों ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम काफी संख्या में यात्री बुढ़ाना रोड पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। कई घंटे इंतजार करने के बाद जब बस नहीं आई तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने कहा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पिछले दो-तीन साल से बसों का संचालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। दिन में तो दो-चार बसें संचालित रहती है, लेकिन शाम के समय तो मार्ग से बसें गायब हो जाती है। शाम के समय यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन बड़ौत डिपो की अधिकांश बसें मीरापुर रजवाहे की पटरी से न आकर लौहड्डा रजवाहे से निकलती है, इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बड़ौत डिपो के अधिकारियों पर डग्गामार वाहन चालकों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। इनमें अरुण कुमार, अनुज, दिनेश, सोनू, प्रदीप, पंकज, अशोक, दीपक, उमेश, धर्मेंद्र, राजीव आदि रहे। दूसरी तरफ स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें