फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। दाहा गांव के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एक महिला की दहेज की मांग को लेकर तेल छिड़ककर हत्या कर दी गई थी। लेकिन, पुलिस ने धाराएं बदलकर हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। उन्होंने एसडीएम से हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

दाहा गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि फहीमुद्दीन की बेटी शाहिस्ता की उसके पति और सास आदि ने मिट्टी का तेल छिड़ककर 6 जून 2017 को हत्या कर दी थी। दोघट पुलिस ने धारा 302, 147, 498 ए, 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया था, लेकिन अब पुलिस ने सास बानो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन 302 की धारा की जगह 306 के तहत उसका चालान किया गया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर 302 की धारा में इस मामले को पुन: दर्ज कर कार्रवाई किए जाने और केस के विवेचक को हटाकर क्राइम ब्रांच से निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में फहीमुद्दीन, यूनुस, अलीहसन, अख्तर, अजिजुद्दीन, उम्मेद, अब्दुल सत्तार, दिलशाद, इलियास, नूरहसन, रोजू, बाबू, आशु, राशिद, अय्यूब आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें