किसानों की समस्या का नहीं हो रहा समाधान
दोघट (बागपत)। पंचायत में किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा 16 जून को 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन किसानों ने एसडीएम बड़ौत को सौंपा था। इसमें चौगामा क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याएं थी, किसी का समाधान नहीं हुआ। किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र न कराया गया, चौगामा की नहरों में पानी छोड़ा जाना, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बढ़ी दरें आदि समस्या का शीघ्र समाधान न कराया गया तो झुंडपुर में होने वाली पांच जुलाई की पंचायत में किसान आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता सूबे सिंह और संचालन सुधीर कुमार ने किया। इसमें ओमकार सिंह, कर्ण सिंह, हरपाल, गुरूबचन, हरबीर, बिजेंद्र राणा, गोकुल, जयपाल, महावीर, चुन्नी, सुरेंद्र मौजूद रहे।