फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी पर निकाली गई पंखा शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। नवरात्र की अष्टमी पर मां जगत जननी की पंखा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। इसमें श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया। कस्बा सराय में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में दुर्गाष्टमी पर श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को मां जगत जननी की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पंखा शोभायात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा मेन बाजार से होते हुए श्री मनसा देवी मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। सैकड़ों की श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुनीत लाभ कमाया।
विज्ञापन


दुर्गाष्टमी पर हवन किया
बागपत। शहर के सालीगराम काली मंदिर में दुर्गा अष्टमी व रामनवमी पर हवन का आयोजन किया। श्री सनातन धर्म प्रचार समिति ने हवन का आयोजन किया। मुख्य यजमान प्रदीप कुमार शर्मा सपत्नी रहे। हवन में पंडित राकेश शर्मा ने मंत्रोचार कर आहुतियां डलवाई । श्री दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ कर हवन किया। इसमें विश्वंभर दयाल, कपिल आलम्बायन, पुनीत शर्मा, विजय कौशिक, मोहित गुप्ता, अनिल गुप्ता, पालू, गगन गौड़, मोनू चौहान, सुभाष चौहान, भवी कश्यप, दीपक कुमार, नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें