बड़ौत (बागपत)।
जैन संत वीर सागर महाराज, विशाल सागर महाराज और धवन सागर महाराज का सरूरपुर से विहार कर बड़ौत पहुंचने पर स्वागत किया और मुनि संघ की मंगल प्रवेश की यात्रा दिल्ली रोड से शुरू होकर अजित नाथ मंदिर पर पहुंची। रास्ते में जैन श्रद्धालुओं ने पाद प्रछलान किया।
जैन संत की साधु वृत्ति आश्रम से शुरू होकर कोताना रोड, नेहरू मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग होते अजितनाथ मंदिर में पहुंची। इस प्रवेश यात्रा में बैंड धार्मिक धुन बजाते चले, साथ ही बच्चे भी समाज का झंडा लेकर मुनि श्री की जयकार करते चले। रास्तें में जगह-जगह जैन श्रद्धालुओं ने संत का पाद प्रक्षालन व आरती उतरी। विर्मश जागृति मंच परिवार, जैन मिनट परिवार, दिगंबर जैन महासभा, महिला संगम, संगीत मंडल आदि संस्थाओं ने मुनि की आरती उतारी और प्रभावना वितरित की। वरदान जैन ने बताया कि मुनि संघ के सानिध्य मेें नवीन जीनम्बु का पंच कल्याण महोत्सव आठ से 13 जून तक दिगंबर जैन कॉलेज के एक मैदान पर मनेगा। बाद में वीर सागर महाराज ने मंगल प्रवचन होगा, नगर के सभी जैन मंदिरों तथा धार्मिक संस्थान व नगर चेयरमैन अमित राणा ने मुनि संसंघ के चरणों में श्रीफल भेंट किए। स्वागत गीत स्यायदाद्व वाद महिला संघ द्वारा किया गया। संचालन डॉ. श्रेयांश जैन ने किया। इसमें सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रेम चंद जैन, जयपाल जैन, अशोक जैन, वरदान, मुकेश बजाज, सुरेश जैन, अंकुर जैन, सुनील जैन, प्रवीण जैन, अतुल जैन, पंकज जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी दी
बड़ौत। आचार्य ज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में बरनावा स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अतिशय मंदिर मेें महाम मतस्का का अभिषेक, 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मनेगा। 20 को घट यात्रा व विधान, 21 अप्रैल को रथ यात्रा व मृत्य कार्यक्रम, 22 अप्रैल को जीबुम्ब को नवीन वेदिका में विराजमान होगा। कार्यक्रम विधानाचार्य जयकुमार के निर्देश में होगा। कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य सुमन जैन मेरठ, कुबेर इंद्र प्रवीण मेरठ, माहेंद्र अंचल जैन मेरठ, सानक इंद्र रवि जैन हरिद्वार तथा इंसान इंद्र शंशाक जैन दिल्ली होंगे। ध्वजारोहण पंकज जैन, मनोज जैन व योगेश जैन करेंगे। स्वागताध्यक्ष आकाश जैन होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। इसमें धनराज जैन, चंद्रप्रकाश जैन, बिजेंद्र जैन, हंस कुमार जैन, जितेंद्र जैन, पंकज जैन, कुनाल जैन, अशोक जैन, संदीप जैन आदि रहे।