फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद दबथुआ गुट के शिक्षकों ने नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम पवन कुमार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। मांग की पुरानी पेंशन बहाली, 7क (क) को 7 (4) में बदला जाए, समान कार्य समान वेतन, राजकीय कर्मचारियों की भांति केश लैस सुविधा, शिक्षकों का नियमितीकरण करने सहित अन्य मांग शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह तोमर ने बताया कि मांग पूरी नहीं हुई तो मूल्यांकन के कार्य का बहिष्कार करेंगे। कार्य नहीं करेंगे और न ही करने देंगे। प्रदेश स्तरीय आह्वान पर ज्ञापन सौंपा गया है। परिक्षेत्र संरक्षक स्वराजपाल दूहूण, धर्मेंद्र खोखर, विकास मानव, अजयवीर सिंह, अमित, सुभाष दूहूण, वीरेंद्र सरोहा आदि रहे।
विज्ञापन


शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया
बागपत। डीआईओएस दफ्तर में शिक्षकों की लंबित प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। सभी समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रकरणों से अवगत कराया। जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह, बल्लभ सिंह शर्मा, मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा, पंकज शर्मा, सत्यवीर सिंह, कुलदीप, इंद्रपाल सिंह, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें