फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी में रेड और येलो हाउस प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन येलो हाउस ने 37 स्वर्ण पदक, 23 रजत और 15 कांस्य पदक जीते। इस दौरान विभिन्न खेलों में प्रियांशी, अकरम, अवनी, हर्षिता, उत्कर्ष, निखिल, सिद्धि, अंशुल, कशिश, कुनाल, आरोही, कनक, वैभव, सिया, तुलसी आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान रस्साकशी में बालक वर्ग की रेड हाउस और बालिका वर्ग में येलो हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य नूपुर शर्मा, प्रबंधक नितिन कुमार मानव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसमें कविता, संगीता, सरिता, प्रियंका, विभा, निष्ठा, अनु, कुसुम, रुचि, प्रीति, रश्मि, अल्पना का योगदान रहा।

एलएलबी प्रथम सत्र में राधा प्रथम
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में बीए एलएलबी का प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें राधा राजपूत प्रथम, कोमल चौधरी द्वितीय, प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मेधावियों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसमें प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, प्रबंधक सुरेंद्र सिंह चौहान, अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान, विधि संकाय के प्रवक्ता डॉ. कमल चौधरी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. भारत कुमार, डॉ. नेहा शर्मा, धारा सिंह चौहान, अजयपाल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


नारी सशक्तिकरण पर निकाली जागरूकता रैली
बागपत। श्रीराम कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन प्रथम सत्र में नारी सशक्तिकरण पर रैली निकाली। द्वितीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। इसमें शिक्षा शास्त्र प्रवक्ता रामकिशोर शर्मा, विजय वर्मा, ललित शर्मा, गौरव शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा मौजूद रहे।

कन्या भ्रूण हत्या पर पोस्टर प्रतियोगिता
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। निर्णायक मंडल में प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल, ममता आर्य, अनीता सिंह रहे। प्रथम स्थान पर पूजा, द्वितीय पर साहिबा परवीन, तृतीय स्थान पर हिना रही। दूसरे सत्र में कन्या भ्रूण हत्या विषय पर विचार गोष्ठी की, इसमें छात्राओं ने विचार रखे। इस दौरान शिल्पा वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी निर्मला और शिल्पा वर्मा ने विचार व्यक्त किए। इसमें डॉ. अल्पना जैन, अनिता सिंह, ममता आर्या, अनीता मनचंदा, रेनू शर्मा, सुमन शर्मा, संजय सैनी, रामकिशोर, प्रेमवती, अनिल का सहयोग रहा।
विज्ञापन


दूसरे दिन को जनचेतना दिवस के रूप में मनाया
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन को जन चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। स्वयं सेवकों ने समाज को जगाने के लिए प्रेरित किया। स्वयं सेवकों ने विभिन्न कॉलोनियों में जाकर लोगों को पर्यावरण, बेटी बचाओ, शिक्षा और पॉलीथिन के प्रति जागरूक किया। शिविर में दोपहर बाद विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम किए गए। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. उमलेश रानी, सुशील कुमार, जितेंद्र चौहान, गुरदास का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें