बागपत। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को दोनो पालियों में हाईस्कूल में गृह विज्ञान, इंटर में अर्थ शास्त्र और कृषि शास्त्र की परीक्षा हुई। 230 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 4847 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इसमें 4617 उपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर संघन चेकिंग की गई। सचल दल और मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल का गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 4550 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 4350 अनुपस्थित रहे और 200 अनुपस्थित। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट दो विषयों की परीक्षा हुई। इसमें अर्थ शास्त्र में 24 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे, इनमें से 18 उपस्थित रहे और छह अनुपस्थित। इसके अलावा कृषि शस्य प्रथम में 189 पंजीकृत छात्रों में से 165 उपस्थित रहे और 24 अनुपस्थित रहे। कृषि शस्य षृष्टम में 84 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से सभी उपस्थित रहे। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई।