फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर महनवा में दो समुदाय के बीच संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर महनवा में दो समुदाय में संघर्ष, तीन घायल
विज्ञापन


बागपत। सूरजपुर महनवा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सूरजपुर महनवा गांव निवासी दीपक की बाइक में बृहस्पतिवार को एक ट्रक ने साइड मार दी थी। ट्रक को गांव का ही रोजूद्दीन चला रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसे लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव हुआ। लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष के दीपक, अतुल और दूसरे पक्ष का वसीम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन युवकों का शांति भंग में चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन युवकों का 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें