फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से पदक लेकर लौटे शूटरों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बाबा शाहमल स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें लखनऊ में हुई उप्र शूटिंग चैंपियनशिप में पदक झटकने वाले शूटरों को सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ कर कोच अप्सरा ने बताया कि 23 से 29 जनवरी तक लखनऊ मेेें उप्र शूटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें स्टेडियम के 14 शूटरों ने भाग लिया। 10 मीटर एयर पिस्टल दिव्यांग स्पर्धा में गोपाल ने स्वर्ण, 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वर्ग में हर्ष शर्मा ने रजत पदक झटका। विजेता शूटरों को राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन मेें सम्मानित किया । यह जनपद के शूटरों के लिए बहुत गर्व की बात है। इसमें विशाल पंवार, सूरज पंवार, मोहित, तुषार, सिद्धांत, शुभम, परवेज, पारूल, अंशुल, अजय, मोंटी, हर्ष, आशीष, दीपांशु आदि रहे।
विज्ञापन


वन टारगेट शूटिंग एकेडमी ने शूटरों ने जीते स्वर्ण पदक
बड़ौत (बागपत)। वन टारगेट शूटिंग एकेडमी मेें भी सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें 23 से 29 जनवरी तक लखनऊ मेेें हुई उप्र शूटिंग चैंपियनशिप में एकेडमी के शूटर बिजरौल निवासी प्रियंका तोमर ने महिला जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, लुहारी निवासी अनुज दांगी ने रायफल मेें स्वर्ण पदक, खामपुर निवासी विशाल दांगी ने पिस्टल में कांस्य पदक, बावली निवासी सद्दाम ने दिव्यांग वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एकेडमी का नाम जनपद में रोशन किया। विजेताओं को राज्यपाल राम नाईक ने सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को गांव और एकेडमी पर विजेता शूटरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सम्मानित किया
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज मेें आयोजित समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह और डॉ. डीसी मौर्य ने किया। शारीरिक विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने बताया कि 23 से 29 तक लखनऊ में हुई उप्र शूटिंग चैंपियनशिप में कॉलेज के छात्र श्रवण कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। श्रवण कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। इसमें डॉ. विजयपाल, डॉ. शशिकांत, डॉ. केएस सिंह, डॉ. राजीव, डॉ. संदीप, डॉ. अमित जैन, डॉ. महेश मुछाल, डॉ. प्रज्ञान चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें