बागपत। ब्लॉक में बोर्ड की बैठक हुई। प्रमुख सुभाष गुर्जर की अध्यक्षता में 2.10 करोड़ का बजट स्वीकृत किया। ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने बताया कि मनरेगा मजदूर 175 से बढ़ाकर 350 रुपये प्रति दिन करने का प्रस्ताव पास किया। रामपाल प्रधान ने प्रस्ताव रखा कि ब्लॉक को अन्य किसी स्थान पर स्थानांतरित न किया जाए। कार्यालय कहीं भी शिफ्ट नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा, एनआरएलएम, स्पेशल कंपोनेट योजना, पेंशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ शौचालय के बारे में बताया। इसमें बीडीओ कृपाल सिंह, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, राजीव चौधरी, हरेंद्र सिंह, राजीव शर्मा, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, उषा शर्मा, सुरेश सिंह, कविता, राजेश, अशोक मौजूद रहे।