फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में पेंटर सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सड़क दुर्घटनाओं में पेंटर सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। खेकड़ा थाना क्षेत्र में हुई किसान की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस पर आरोपी कार चालक को बचाने का आरोप लगाया। वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गावड़ी गांव निवासी कर्ण सिंह (26) पुत्र लेखराज पेंटर था। वह बुधवार की रात साढ़े नौ बजे पैदल ही घर लौट रहा था। जब वह बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर कैड़वा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग निकला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।
दूसरी सड़क दुर्घटना खेकड़ा - बड़ागांव मार्ग पर हुई। बड़ागांव निवासी विजय (42) पुत्र रामेश्वर दयाल खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। देर रात वह खेकड़ा से पैदल घर जा रहा था। इसी समय अल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विजय के भाई विनोद ने बताया कि मृतक किसान की पत्नी सुशीला की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके एक बेटा व एक बेटी है। परिजनों ने पुलिस पर अल्टो कार चालक को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस अज्ञात वाहन से हादसा होना बता रही है, जबकि दुर्घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त अल्टो कार खड़ी हुई है। यदि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। किसान की मौत पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खेकड़ा थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि जांच कराई जा रही है। दोषी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें