दोघट (बागपत)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय इदरीशपुर में आयोजित समारोह में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक समेत समस्त स्टाफ एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में आईसीटी में राज्य पुरस्कार पाने वाले प्रधानाध्यापक विकास मलिक को स्मार्ट क्लास स्थापित करने व कक्षा शिक्षण में सूचना में तकनीक का प्रभावी उपयोग करने तथा उत्कृष्ट विद्यालय संचालन करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा विद्यालय में वर्षा, खुशी व विपुल को भी पुरस्कृत किया। छात्र-छात्राओं के उत्तम शिक्षण के लिए सभी शिक्षकों अक्षय कुमार, अवधेश कुमार को भी सम्मानित किया। विद्यालय में लगे पेड़ पौधों की सुंदर व्यवस्था के लिए रामवीर सिंह, रसोईघर में साफ सफाई देखकर रसोइया सीमा, पिंकी, मुकेश को सम्मानित किया। इसमें राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि ऐसे शिक्षकों एवं स्कूल से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वच्छता जीवन को सुखमय बनाती है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा को भी सम्मानित किया। इसमें ग्राम प्रधान रामनाथ पंवार, धर्मेंद्र, रामकुमार, हरिओम शर्मा, अमित वर्मा आदि रहे।