फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन का किसानों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव में हरसिया विद्युत लाइन बिछाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम के साथ किसानों की नोकझोंक हुई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को हंगामा बढ़ने पर प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद ऊर्जा निगम की टीम लौट गई। किसानों ने कहा कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक लाइन को बिछने नहीं देंगे। इसमें भिक्कन, भीम सिंह, धनपाल, शकूर, सतवीर, चंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आधार कार्ड न बनने को लेकर लोगों ने किया हंगामा
बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव में आधार कार्ड न बनने को लेकर लोगों ने बैंक के बाहर हंगामा किया। आरोप लगाया कि आए दिन परेशान किया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदीप, जितेंद्र, कपिल, ओमपाल, शिवकुमार ने डीएम से आधार कार्ड नियमित रूप से बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें