फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाए, बूंदाबांदी और पारा दो डिग्री धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम ने करवट बदल ली है। बादल छाए रहे। रुक - रुककर बूंदाबांदी भी हुई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगले दो दिन शीत लहर चलने की संभावना जताई जता रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी से इलाके में भी ठंडे बढ़ेगी।
विज्ञापन

बुधवार की रात में करीब दो बजे ही मौसम ने अपनी चाल बदलनी शुरू कर दी । बादल घिरकर आए और बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ तीन बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में कई बार आसमान में बादल छाए रहे। हल्की हवाएं भी चली। शाम के समय बादल घिर आए और बूंदाबांदी हुई, इससे ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया। न्यूनतम तापमान 10.1 पर रहा। अगले दो दिन तक शीत लहर चलने की संभावना जताई जा रही है, इससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट रहेगी।


ठंड से कम हुई चहल-पहल
बागपत। ठंड बढ़ जाने से बाजारों में चहल-पहल कम रही। दिन ढलते ही लोग अपने-अपने आवासों पर पहुंचने शुरू हो गए।


बारिश हुई तो गेहूं बुआई होगी प्रभावित
बागपत। अगेती गेहूं की फसल को बारिश से किसी तरह का नुकसान नहीं है। लेकिन एक या दो दिन से बोई गई फसल को अधिक बारिश नुकसान कर सकती है, इससे उत्पादन प्रभावित होगा। इसके अलावा गन्ने की छिलाई का कार्य प्रभावित हो सकता है। इन दिनों किसान गन्ने की छिलाई और गेहूं के बुआई कार्य में व्यस्त है। बारिश से गेहूं की बुआई के लिए तैयार खेतों में पानी भर जाने से किसानों को फिर इंतजार करना पड़ेगा। दिसंबर में ही गेहूं की बुआई को उपयुक्त माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें