फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में चल रहा गैरहाजिरी और हाजिरी का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गैरहाजिर को हाजिर दिखाने का खेल लंबे समय से चल रहा है। एंटी करप्शन टीम ने स्टेनो विनोद मसीह को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया। इससे पहले आरटीआई में मांगी सूचना में भी इसी खेल के संकेत मिले, लेकिन उस प्रकरण की जांच अधर में ही लटक गई। अधिकारियों की जांच में गैरहाजिर रहे 12 शिक्षकों के नाम काट दिए। शिकायत के बाद अंदर खाने इस मामले की जांच भी हुई, लेकिन मामला दबा लिया।
विज्ञापन

पिछले साल 22 अप्रैल 2017 को जिले के सभी विभागों के अफसरों ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया । जांच टीमों ने जो रिपोर्ट दी, इसमें करीब एक हजार से अधिक शिक्षक अपने स्कूलों से गैरहाजिर मिले । आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने तत्कालीन बीएसए योगराज सिंह से आरटीआई के तहत अनुपस्थित शिक्षकों की सूची मांगी। इसमें 95 शिक्षकों को अनुपस्थित दर्शा गया। अफसरों की सूची के आधार पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग में शिकायत की। आयोग ने डीएम से रिकॉर्ड तलब किए। इसमें बीएसए ने डीएम और आयोग को 83 शिक्षकों के अनुपस्थित होना बताया। इसमें 12 शिक्षकों को उपस्थित दर्शा दिया। अन्य शिक्षकों ने स्कूल में मौजूद नहीं रहने के कारण विभाग को बताए। गैरहाजिर 12 शिक्षकों को हाजिर दिखाने के मामले ने भी तूल पकड़ा। इसके बाद तत्कालीन बीएसए योगराज सिंह का तबादला हो गया और मामला दब गया।
मंगलवार को अनुपस्थिति कटवाने के चक्कर में बीएसए के स्टेनो विनोद मसीह ने एक शिक्षक से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी। एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़कर हवालात में डाल दिया। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने दावा किया है कि अनुपस्थित शिक्षक के अलावा प्राइवेट स्कूलों की मान्यता देने में भी गड़बड़ी की जा रही है। पूरे प्रकरण से राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग में प्रत्यावेदन किया। हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कराएंगे। मुख्यमंत्री, मानव संसाधन मंत्रालय, प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा मंत्री से शिकायत कर दी। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने कहा जो भी शिकायतें उन्हें मिलेगी, वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन


इन गांवों के स्कूलों में अनुपस्थित रहे थे शिक्षक
बागपत। बसी, फखरपुर, मंसूरपुर, गौना, रटौल, खेकड़ा, डूंडाहेड़ा, ढोडरा, नंगला जाफराबाद, कानौली, फतेहपुर पुट्टी, पाबला, हसनपुर जिवानी, बोहला, जागौस, मलकपुर, बरवाला, गुराना, बड़ौली, बुढ़पुर, ककड़ीपुर, दादरी, मांगरौली, बिजवाड़ा, गावड़ी, गल्हैता, चिरचिटा, निरपुड़ा, भड़ल, सरोरा, हिसावदा, शोभापुर, खिंदौड़ा, रामनगर, तिलपनी, सिंघावली, मतानतनगर, डौला, हबीबपुर नंगला, दत्तनगर, बसा टीकरी, खासपुर, असारा, किरठल, तिलवाड़ा, हेवा, मुकंदपुर, बदरखा, काकौर कलां, छपरौली में 95 शिक्षक रहे थे अनुपस्थित।

स्टेनो के कक्ष पर लटका ताला
बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को लेखाकार के कक्ष पर ताला लटका रहा। दिनभर दफ्तर में स्टेनो के प्रकरण पर ही चर्चा होती रही। अन्य कर्मचारी अपने कक्षों में दिनभर इधर-उधर घूमते हुए नजर आए। मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। उधर, गुपचुप तरीके से अन्य कई शिक्षकों ने एंटी करप्शन विभाग पुलिस से कई शिकायतें कीं ।

विनोद मसीह का निलंबन तय
बागपत। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि स्टेनो के निलंबन के मामले में जेडी को अवगत करा दिया गया है। बुधवार को जिले की नोडल प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला के निरीक्षण कार्यक्रम के कारण दिनभर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाए। निलंबन की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें