फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, सर्वोदय पब्लिक स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत दोघट और टीकरी में स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम के तहत नायब तहसीलदार ने टीम के साथ कस्बों की स्वच्छता परखकर मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत दोघट में नायब तहसीलदार बड़ौत नसीम अहमद, लेखपाल कृष्णपाल शर्मा ने स्कूल, विद्यालय, मैन बाजार, अस्पताल आदि की स्वच्छता देखी। स्वच्छता प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत स्वच्छता परखकर उनका मूल्यांकन किया। इसमें प्रथम स्थान पर गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, द्वितीय स्थान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तृतीय स्थान पर श्रीराम पब्लिक स्कूल को मिला। इसके अलावा टीकरी नगर पंचायत में कर्मचारियों ने सर्वोदय पब्लिक स्कूल, चौधरी अजब सिंह पब्लिक स्कूल, संस्कार विद्यापीठ आदि स्कूलों के अलावा मैन बाजार आदि स्थानों पर स्वच्छता देखी। स्वच्छता प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत मूल्यांकन कर सर्वोदय पब्लिक स्कूल को प्रथम संस्कार विद्यापीठ को द्वितीय, चौधरी अजब सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर चेयरमैन सोमपाल राठी, ईओ ललित कुमार, लिपिक विनोद कुमार, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, सचिन रुहेला, ईश्वर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, लोकेंद्र ठेकेदार, दीपक सोलंकी, सतपाल, राजीव कुमार, अरविंद, अंकुर, अमित राठी, नीटू, प्रधानाचार्य सुमन चौधरी, शशी कांत सरल, सुधीर राठी, सुशील राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें