दोघट (बागपत)। कल्याणं करोति मेरठ एवं जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति बागपत के संयुक्त तत्वावधान में कस्बा दोघट में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
शिविर में डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने 197 नेत्र रोगियों की जांच की। सभी नेत्र रोगियों को निशुल्क दवा दी। 40 रोगियों को चश्मे बांटे। छह नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए नेत्र चिकित्सालय कैंटोनमेंट जनरल अस्पताल मेरठ छावनी ले जाया गया। वहां डॉ. पीपी मित्तल एवं डॉ. रजत त्यागी आंखों का आपरेशन करेंगे। संजय कुमार ने नेत्र रोगियों के चश्मों की जांच की। इस मौके पर हरिभूषण अग्रवाल, रामपाल सिंह, राकेश जैन, केके गोयल, मीता, विजय आदि का सहयोग रहा।