बागपत। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला जज उपेंद्र कुमार और अपर जिला जज प्रथम देवीशंकर प्रसाद श्रीवास्तव का विदाई समारोह आयोजित किया । इस मौके पर उन्हें स्मृति एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसमें बार के अध्यक्ष श्योवीर सिंह तोमर, महामंत्री प्रवीण कुमार नहारा, चेयरमैन एडवोकेट राजूद्दीन, जगमेर पंवार, सुमेंद्र ढाका, ओमपाल मान, मुकेश ढाका, सतीश त्यागी, दिनेश शर्मा, प्रदर्शन भारद्वाज, अनिल चौधरी, अतुल प्रशांत त्यागी, विवेक वशिष्ठ, प्रदीप कौशिक, जितेंद्र धामा, विजयपाल सिंह तोमर, डीजीसी सुनील पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दूसरी तरफ अधिवक्ताओं के दूसरे गुट ने सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में जिला जज उपेंद्र कुमार और प्रथम अपर जिला जज देवीशंकर प्रसाद श्रीवास्तव का विदाई समारोह मनाया। इसमें अध्यक्ष सतेंद्र खोखर, महामंत्री आजाद धामा, नरेंद्र पाल शर्मा, जयवीर सिंह तोमर, केपी सिंह, विक्रम खोखर, देवेंद्र आर्य, राज कुमार त्यागी, नरेंद्र मान, रामावतार, संजय गौड़, धर्मेंद्र, जसपाल राणा, मूलचंद यादव आदि रहे।