बागपत। बुधवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने क्रिटिकल गेप्स योजना के अंतर्गत पुलिस लाइन में आवासों की जल निकासी हेतु 14.5 लाख रुपये की लागत से 345 मीटर लंबे नाले को लोकार्पण किया। इसके निर्माण से आवासीय कालोनी में जलभराव की समस्या नहीं होगी। काफी लाभ मिलेगा।
विद्युत विभाग की लोक अदालत सात को
बागपत। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने बताया कि न्याय उपभोक्ता के द्वार अभियान के तहत सात दिसंबर को लोक अदालत का आयोजन कार्यालय पर होगा। इसमें लोगों की विद्युत से संबंधित समस्याओं का निवारण किया जाएगा।