फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौंसले से दिव्यांगता की मुश्किलों को हरा दें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और सीडीओ पीसी जायसवाल ने विकास भवन में परिसर में 33 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए। इस मौके पर डीएम ने कहा कि कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग हौसला न हारें और शिक्षा और जागरूकता से समाज को नई दिशा देने में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को कृत्रिम अंग संबंधित योजनाओं का दिव्यांगों का लाभ पहुंचाना है। जो दिव्यांग किसी वजह से उपकरण नहीं ले जा सके हैं, वह किसी अन्य दिन भी आकर दिव्यांग उपकरण संबंधित कार्यालय से प्राप्त कर लेंगे। दिव्यांगों की सुविधा के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को नित्य जीवन सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरण हेतु परीक्षण शिविरों का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है। इस दौरान पीडी एमएल पटेल, दिव्यांगजन अधिकारी तूलिका शर्मा, डीपीआरओ आलोक शर्मा मौजूद रहे।

बागपत के गांव-गांव में घूमेगी कुंभ वैन
बागपत। विकास भवन परिसर में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के सौजन्य से पहुंची वीडियो एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलइडी वैन 15 जनवरी से चार मार्च 2019 प्रयागराज में शुरू होने वाले कुंभ मेले और वहां की कार्यक्रमों को दिखाया। जनपद में जन-जन को इसका संदेश देने के लिए एलइडी वैन जनपद में रहेगी। सीडीओ पीसी जायसवाल, पीडी एमएल पटेल, डीपीआरओ आलोक शर्मा, डीआईओ राहुल भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील के कमरों में बनाए आवास, डीएम ने जताई नाराजगी
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार बड़ौत स्थित क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि संस्थान के अंतर्गत सभी सुविधाएं मानक के अनुसार होनी चाहिए। सभी कक्षाओं का बड़ी ही बारीकी और गहनता के साथ निरीक्षण किया। संस्थान के अंतर्गत जो भी प्रशिक्षण दिए जाते हैं, उससे संबंधित प्रशिक्षक को अधिक से अधिक जानकारी होनी चाहिए। संस्थान के अंतर्गत पुस्तकालय में नई पुस्तकें भी रखी होनी चाहिए। ई-लाइब्रेरी बनाई जाए। डीएम ने कहा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। संस्थान के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाए वह गुणवत्ता पूर्ण हो। संस्थान के अंदर का राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कार्यालय पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपनिदेशक राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड बड़ौत का निरीक्षण के समय कार्यालय बंद पाया गया। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त कर जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में डीएम ने पुरानी तहसील बड़ौत परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा जिन कमरों में अवैध रूप से आवास बना रखे हैं, उन्हें खाली किया जाए। एसडीएम आशीष कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि मंगलवार को प्रत्येक कमरे का गंभीरता से निरीक्षण कर जानकारी दें। किस कमरे में कौन सा कार्यालय और कौन सा आवास बना हुआ है। सीडीओ पीसी जायसवाल, एसडीएम आशीष कुमार, बीडीओ प्रेमचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें