फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी : जिले में 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी : जिले में 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन

बागपत। जिले में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जिले में 13 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। इसके लिए जिले को एक जोन और तीन सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस अफसर परीक्षा को नकली विहीनकराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में टीईटी के लिए 13 सेंटर बनाए गए है। 18 नवंबर को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएंगी। बागपत में चार, खेकड़ा में चार और बड़ौत में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा को शांतिपूर्वक एवं नकलविहीन कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के बंदोबस्त शुरू कर दिए हैं। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में एक जोन और तीन सेक्टरों में बांटा गया है। जोन प्रभारी एडीएम और एएसपी को बनाया गया है। केंद्र प्रभारी एसडीएम और सीओ रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर जिलास्तर का अधिकारी तैनात किया जाएगा। चार सचल दल का गठन किया गया है। सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। किसी को भी मोबाइल अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। उन्होंने बताया कि सरकार परीक्षा को लेकर गंभीर है। लखनऊ से अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें