बड़ौत (बागपत)। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में लक्ष्य पब्लिक स्कूल मेें हुई क्लस्टर चैंपियनशिप में जनपद मेें प्रथम स्थान पाने वाली स्कूल की टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
शनिवार को समारोह का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर जेसी चावला, प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारूख अहमद ने किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बताया कि लक्ष्य पब्लिक स्कूल में सीबीएससी बोर्ड के अंतर्गत क्लस्टर चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमें जोन से आई 200 स्कूलों की टीमों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में स्कूल की टीम ने जोन में चौथा व जिले मेें प्रथम स्थान प्राप्त किया। शनिवार को विजेता टीम का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया और टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें स्कूल के डायरेक्टर जेसी चावला, राव फारूख अहमद, सुशील, पुषा, मोनिका शर्मा आदि रहे।