सीएम योगी आदित्यनाथ-बागपत :
----------------
01:45 बजे: हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद से बागपत के लिए प्रस्थान।
02:00 बजे: बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज मेें आगमन।
02:00 से 03:30 बजे : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शिलान्यास।
03:30 बजे : बागपत से सहारनपुर के लिए प्रस्थान।
----------------
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी-बागपत :
01:30 बजे: सफदरजंग एयरपोर्ट से बागपत के लिए रवाना।
01:15 बजे: बड़ौत के जेवी कॉलेज में आगमन।
02:00 से 3:30 बजे : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का भूमि पूजन।
03:30 बजे : बड़ौत से सहारनपुर के लिए रवाना।
----------------
हाईवे पर प्रतिक्रियाएं
----------------
- केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि हाइवे बागपत के लोगों की लाइफलाइन साबित होगा। इससे लोगों को बेहद लाभ होने वाला है।
- छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि हाईवे के निर्माण से बागपत ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों को लाभ होगा। दिल्ली आरवागमन आसान हो जाएगा।
- बड़ौत विधायक केपी मलिक ने कहा कि हरियाणा और उत्तराखंड से आवागमन आसान होगा, दिल्ली बागपत के लोगों के नजदीक हो जाएगा।
- भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि हाईवे निर्माण से आम आदमी को लाभ होगा। यही भाजपा का लक्ष्य है। किसान को सुविधा होगी और दिल्ली आवागमन का समय घटेगा।
- सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि प्रोजेक्ट के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। चौड़ीकरण किया जा रहा है, जबकि नेशनल हाईवे के मानक पूरे नहीं किए जा रहे हैं।
- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष का कहना है कि अरुण तोमर बॉबी का कहना है कि हाईवे के निर्माण के लिए ककड़ीपुर से कलक्ट्रेट तक पदयात्रा की थी। निर्माण से लाभ होगा, लेकिन आशंका है कि कहीं इस बार भी इसके निर्माण के दावे हवाई ही न रह जाए। छपरौली पुल की तरह कहीं हाईवे सिर्फ सियासत ही बनकर न रह जाए।
----------------