फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में गरजे कोटेदार, मुकदमों की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में जनपद के कोटेदारों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत होम डिलीवरी लागू की जाए। कोटेदारों के मानदेय एवं कमीशन दो सौ रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। पूर्व बकाया होम डिलीवरी बाल पोषाहार का भुगतान तत्काल किया जाए। कोटेदारों पर की गई एफआईआर की निष्पक्ष जांच की जाए। आदि मांगों को लेकर डीएम ऋषिरेंद्र को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कमलेश मिश्र, आशीष सिंह, रंजीत चतुर्वेदी, राजेंद्र त्यागी, विजय विक्रम, कुशलपाल सिंह, विकास शर्मा, राजपाल सिंह, मूलचंद, दीपक कुमार आदि आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें