फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई श्रीकृष्ण शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। श्री महावीर मित्र मंडल ने पंचवटी मंदिर से श्रीकृष्ण की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते ही मंदिर में समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा का उद्घाटन प्रमोद गुप्ता ने किया। रथ के सारथी राम अवतार गोयल रहे। प्रसाद वितरण सत्यनारायण अग्रवाल, चंवर ढुलावन अंकुर गोयल व राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि विपिन अग्रवाल एवं ध्वजारोहण विनोद गोयल तथा दीप प्रज्जवलि रवि अग्रवाल ने किया। मंदिर पर फूल बंगले की सजावट नीरज गोयल, भगवान का अभिषेक और श्रृंगार पिंटू गोयल ने किया। शोभायात्रा पंचवटी मंदिर से चलकर महाराज अग्रसेन चौक, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, घट्टा बाजार, ठाकुर द्वारा, पुलिस चौकी, डाकखाना रोड, गांधी रोड, सारंग सिनेमा, शिव चौके होते हुए पंचवटी मंदिर पर समापन हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे आतिशबाजी कराई जा रही थी। शोभायात्रा में दिल्ली, मेरठ, बड़ौत, शारदा, खेकडा, के बैड़ धार्मिक धुन बजाते चले। बीच-बीच में वासुदेव स्वामी, गणेश जी, रासलीला, क्षिणमाता, बरसाने वाली माता, महाकाली का अखाड़ा, श्री कृष्ण अर्जुन रथ, राधा-कृष्ण अखाड़ा, गिरीराज महाराज, रुकमणि की भव्य झांकियां चली। सबसे सबसे मथुरा की शहनाई वाला और सबसे पीछे भगवान की प्रतिमा रथ पर सवार रही। श्रद्धालु भगवान की जगह-जगह आरती उतार रहे थे। इसमें रामअवतार गोयल, प्रेमचंद गुप्ता, जय कुमार गोयल, अनिल कुमार अग्रवाल, प्रेम चंद, मुरारी लाल अग्रवाल, अमित गुप्ता, अनुज गर्ग, अशोक कुमार मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें