बड़ौत (बागपत)।
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को टिकट आरक्षण खिड़की पर उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब कुछ यात्री लाइन तोड़कर बीच मेें घुसने का प्रयास कर रहे थे। हंगामा की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और किसी तरह यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया।
मंगलवार की सुबह बड़ौत रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण खिड़की पर यात्रियों की सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई थी। टिकट खिड़की पर आरक्षण को लेकर कुछ यात्री लाइन तोड़कर बीच में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान लाइन मेें पहले से ही खड़े यात्रियों ने इसका विरोध किया तो लाइन में घुसने का प्रयास करने वाले युवक उनसे भिड़ गए। इसको लेकर हंगामा हो गया। इससे वहां मौजूद अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आरक्षण खिड़की पर हंगामा होने की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और नाराज यात्रियों को समझा बुझाकर मामला शांत किया।
आरक्षण खिड़की के लिपिक राजकुमार का कहना था कि कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ लोग लाइन तोड़कर पहले आरक्षण कराने का प्रयास करते हैं। जीआरपी ने मामला शांत कर दिया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र, अशोक, प्रवेंद्र, दिनेश, ओमकार आदि यात्री रहे।