फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा स्वयं रोजगार कर बने आत्मनिर्भर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे 45 दिवसीय कंप्यूटर हाईवेयर एवं नेटवर्किंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। पत्रिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. आरपी कनौजिया ने बताया कि सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 45 दिवसीय कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि डीएम ऋषिरेंद्र कुमार एवं एसपी जयप्रकाश रहे। उन्होंने 18 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण देने का लक्ष्य युवाओं को बेरोजगारी से दूर करना है। स्वरोजगार चलाकर युवा अपना खुद के कार्य कर सकते हैं। इस दौरान वित्तीय प्रगति पुस्तिका का विवोचन किया गया। निदेशक ने बताया कि आगामी माह में ब्यूटीपार्लर, अचार-पापड़ बनाना, लाइट मोटर व्हीकल चलाना, मोबाइल रिपेयरिंग, घरेलू विद्युत उपकरणों की रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रभारी एलडीएम बंसत मिश्रा, पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक अनिल शर्मा, अनुज कुमार अग्रवाल, नीरज कुमार, अनुज कुमार, अश्वनी दीक्षित, शिखा, कुलदीप, विजय ढाका, नितिन राणा, ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें