फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में हुई संगीत प्रतियोगिता अनुष्का ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में समर कैंप के दौरान संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें अनुष्का ने बाजी मारी। अनुष्का ने गुरू की महत्ता को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। काकुल और अनुराग ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। अध्यापिका सविता शर्मा ने गीत के माध्यम से मां तथा बच्चे के प्रेम को दर्शाया। आफरीन ने रमजान के चलते मोहम्मद पैगंबर के बारे में नजम प्रस्तुत की। अध्यापक दीपक ने भी गीत प्रस्तुत किया। इसमें प्रधानाचार्य प्रीति वर्मा, सुमिता देवी, ज्योति, अमरदीप, पूजा, सीमा, पूजा शर्मा, सीमा, सुमन, सोनिया, वर्षा, सुशीला, भारती, कोमल आदि रहे।
विज्ञापन


दस दिवसीय समर कैंप शुरू
बागपत। मिनी मिरॅकल प्ले स्कूल में दस दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ, इसका बच्चों ने भरपूर लुत्फ उठाया। इसके आयोजन में स्कूल प्रबंधक ज्योति कौशिक, नेहा वेदवान, शिवानी शर्मा, राबिया, शाईन, यशवी आदि का सहयोग रहा।

साधकों को कराई यौगिक क्रियाएं
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। शिंजन योग ट्रस्ट दिल्ली के सहयोग से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चल रहे योग शिविर में साधकों को योग कराया। प्रशिक्षक राम सिंह वर्मा ने योग के बारे में बताया। आसनों का अभ्यास कराया। श्वांस की गति पर नियंत्रण के लाभ से साधकों को अवगत कराया। प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा ने साधकों को जानकारी दी। मास्टर अमर सिंह, रामनिवास, कमला, गीता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


छात्रों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
बागपत। अशरफी देवी माखन लाल जैन सरस्वती शिशु मंदिर सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के दूसरे दिन योग कराया। प्रशिक्षक जितेंद्र और अभिषेक ने विभिन्न तरह के व्यायाम और आसन कराए। योगाचार्य राकेश आर्य ने बच्चों को योग की महत्ता बताई। युवक आर्य युवक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्मचारी रामफल ने लाठी, जूडो कराटे से आत्मरक्षा के गुर सिखाए। शिविर में 100 छात्रों ने भाग लिया। इसमें वीर सिंह, कपिल कुमार, बीना, सुनीता, कनिका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें