फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मई तक सोशल ऑडिट रिपोर्ट देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम के निर्देश पर मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत गांवों में हुए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट किया जा रहा है। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने सभी बीडीओ को 20 मई तक रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 19 गांवों में डीएम के निर्देश पर सोशल ऑडिट का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना और मनरेगा योजना के तहत हुए विकास कार्यों की जांच पड़ताल और लेखा जोखा के लिए टीम बनाई गई है। अफसरों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत नामित सीए से 2017-18 की ऑडिट रिपोर्ट एवं पांच ग्राम पंचायतों का ऑडिट कराकर रिपोर्ट 20 मई तक उनके कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें