बागपत। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। उन्होंने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई बधाई दी।
मंगलवार को नतीजों के बाद खुशी मनाई । भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा कि नतीजों से साफ है कि जनता भाजपा के साथ है। उधर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान और एडवोकेट रामपाल नेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवंदना चौक पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस दौरान जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, राजेश खुराना, वासुदेव कौशिक, राकेश खट्टा, ललित जैन, जगमोहन पाल, सुशील उपाध्याय, जगन नाथ वाल्मीकि, इंद्रपाल सैनी, राजेश नारायण, संजय रूहेला, रणवीर, टीटू चौहान, मुनेश चौहान, विवेक तंवर, निशांत शर्मा, रजत मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इसमें चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, कौशल त्यागी, अमित मानव, यशपाल सभासद, राजीव गोयल सभासद, अश्वनी मानव, अशोक कुमार, कुलदीप सभासद, मिथलेश राजपूत, मनोज सिंघल, अतुल गोयल मौजूद रहे।
भाजपा जीतेगी कैराना चुनाव
रमाला। सहकारी चीनी मिल में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्र चौधरी ने कहा कि कैराना के चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी। वहां की जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है, तभी से गुंडागर्दी खत्म हो गई है। इस दौरान प्रमिला पंवार, अशोक आदि उपस्थित रहे।