फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 में से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। तहसील दिवस में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी के समक्ष 75 शिकायतें आईं, इनमेें आठ का मौके पर निस्तारण कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील दिवस मेें अधिकांश शिकायतें चकबंदी से संबंधित आईं। इसके अलावा बिजली, नाली, चकरोड, पुलिस से संबंधित शिकायतें आईं। इस दौरान ललित जैन सभासद, दीपक गुप्ता, राकेश कुमार, सतेंद्र कुमार, बीना जैन, रजनी जैन, विजयपाल जैन ने बताया कि नेहरू रोड पर मंदिर के पास शराब का ठेका खोला है, इससे मंदिर मेें आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने ठेके को स्थानांतरित कराने की मांग की।
विज्ञापन

संजीव शर्मा पुत्र वेद प्रकाश निवासी सिनौली ने शिकायत की कि 3 मई को उसकी पत्नी सुमित्रा अपने दो बच्चों पारुल व हर्ष को लेकर बड़ौत डाक्टर को दिखाने आई थी और तभी से वह गायब है। उन्होंने इस संबंध मे छपरौली थाने पर भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिटूटू, देशपाल, राहुल, विनोद, अनिल, विकास निवासी इब्राहिमपुर माजरा ने गांव में भूमाफिया द्वारा खेल के मैदान, कन्या पाठशाला व खाद के गड्ढों व शौचालय पर किए कब्जे को हटवाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें