फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद बैठक कर विभिन्न आरोप लगाए। उन्होंने कहा अधिशासी अभियंता कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार करते हैं। सभी ने उनके साथ कार्य न करने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि स्थानांतरण कराने और इनके व्यवहार को लेकर उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा। इसमें संयोजक लाल जी वर्मा, महासचिव रामप्रकाश सारस्वत, मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, विपिन कुमार, दीपक कुमारजैन, अवधेश मिश्रा, माजिद अली, संजीव दीक्षित, अनवर, स्वदीप झा, पूजा पाल, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाथ से मेला ढोने वाले को मिलेगा रोजगार
बागपत। नगर पालिका परिसर में कैंप का आयोजन किया। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन लोगों को सरकार की ओर से हाथ के दस्तकार बनाया जाएगा जो हाथ से मैला ढोते हैं। इसमें लोगों से आवेदन करने की अपील की गई। कार्यक्रम के कोर्डिनेटर विपिन बेनीवाल ने बताया कि अब हाथ से मेला ढोने की प्रथा काफी खत्म हो चुकी है। ऐसे लोगों से आवेदन लेकर भारत सरकार की ओर से उन्हें हाथ का दस्तकार बनाया जाएगा। लोगों से इसके लिए आवेदन करने की अपील की । ईओ ललित कुमार आर्य, महेश शर्मा, फहीम अख्तर मौजूद रहे।

तीन ट्रेनें रद्द
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर तीन ट्रेनें रद्द रही। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि 74026, 54060 और 74025 नंबर ट्रेनें रद्द हुई। इस कारण दिनभर यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें