फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनौली में गन्ने की होली जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। गांगनौली गांव में भैंसाना मिल के क्रय केंद्र पर तीन दिन से तौल बंद रहने से नाराज किसानों ने मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने क्रय केंद्र पर गन्ने की होली जलाई।
विज्ञापन

किसानों का आरोप था कि भैंसाना मिल और गन्ना समिति के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। गन्ना समिति से उन्हें सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से किसानों के खेतों में गन्ना सूख रहा है। किसानों ने चेतावनी दी यदि बुधवार को क्रय केंद्रों पर तौल शुरू न कराई गई तो किसान अनशन शुरू कर देंगे। इस मौके पर हरपाल सिंह , महिपाल , इकबाल , संजीव , कंवर पाल, निरंजन , राजीव ,सनुज राठी, अंकुर, रोहित ,प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें