फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली कर दलालों पर केस दर्ज कराएं- एसई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने व उपभोक्ताओं से की जा रही अवैध वसूली की शिकायत पर बुधवार को अधीक्षण अभियंता बागपत औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य शिकायत केन्द्र पर पहुंचे और कर्मचारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा कर दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
एसई रामबीर सिंह बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचे। वहां मौजूद उपभोक्ताओं ने कहा एक संविदा कर्मचारी दो साल से उनके लाखों रुपये विद्युत बिल जमा कराने के नाम पर दबाए बैठा हैं। वह न तो जमा बिल की रसीद दे रहा है और न ही रुपये लौटा रहा है। उन्होंने कहा मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत से दलाल उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। इस पर एसई ने अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह, एसडीओ चैन सिंह सहित जेई विनय कुमार को जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान उपभोक्ताओं ने उक्त संविदा कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर एसई को शपथ पत्र भी सौंपा। इसके बाद एसई ने विभागीय कर्मचारियों की बैठक कर राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले में महाअभियान 11 को, विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित
एसई रामबीर सिंह ने बताया कि 11 मार्च को पूरे जनपद के बिजलीघरों पर स्वच्छता व मशीनों की मरम्मत को लेकर महा अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनपद के संविदा कर्मचारी से लेकर एसडीओ और अधिशासी अभियंता तक मौजूद होंगे। उन्होंने बताया कि महा अभियान के दौरान विद्युत सप्लाई भी बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

नलकूप कनेक्शन बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा
एसई रामबीर सिंह ने बताया कि बागपत जनपद में कई साल बाद नलकूपों के कनेक्शन खोले गए हैं। शासन से फिलहाल 137 विद्युत कनेक्शन सामान्य योजना में करने का लक्ष्य मिला है। बागपत के किसानों की हालत को देखकर उन्होंने शासन से लक्ष्य को ओर बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है, ताकि जरूरतमंद किसानों को नलकूप कनेक्शन मिल सके। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे जनपद में किसानों को नलकूप कनेक्शन देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्वयं अधिकारी व कर्मचारी किसानों के पास पहुंचेंगे और 40 मीटर लंबी दूरी के अंतर्गत आने वाले किसानों को मौके पर एस्टीमेट बनाकर कनेक्शन बांटे जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे नलकूप कनेक्शन लेने के लिए होने वाली कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर लेँ।
विज्ञापन


अक्तूबर माह में हर घर पहुंचेगी 24 घंटे सप्लाई
एसई रामबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश और केंद्र सरकार की मंशा है कि इस वर्ष अक्तूूबर माह तक हर घर में 24 घंटे विद्युत सप्लाई पहुंचे। इसके लिए तैयारी चल रही है। जनपद के समस्त कर्मचारियों को लगाया है। उन्होंने कर्मचारियों को इसमें लापरवाही करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें