फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी की परीक्षा में गडबडी पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। एसएससी की परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर शामिल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आंदोलनरत हैं। शनिवार को जिवाना में एकत्र होकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

एसएससी द्वारा संचालित सीपीओ, सीजीएल, सीएचएसएल, एमटीएस आदि सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली की शिकायत को लेकर हजारों अभ्यर्थी एसएससी के दिल्ली स्थित कार्यालय पर धरनारत हैं और परीक्षा की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर दर्जनों अभ्यर्थियो ने जिवाना गुलियान में एकत्र होकर बैठक की और जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। इसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान गौरव सोलंकी, कप्तान सोलंकी, वरदान, अंकुश तोमर, मनीष, निखिल तोमर, वैभव, आकाश, राहुल, अंकुर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें