बड़ौत (बागपत)।
नगर पालिका परिषद गांधी पार्क में चेयरमैन दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा के तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने शांति और भाईचारा का संदेश दिया। विधायक केपी मलिक ने होली की शुभकामनाएं दी। चेयरमैन ने जनता से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने और नगर क्षेत्र मेें भाईचारा बनाने की अपील की। इसमें अलका तोमर, चारू प्रज्ञा, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, प्रवीण जैन, युगल किशोर गर्ग, सेंकी, नीरज शर्मा, अतुल जैन, धन कुमार जैन, राम कुमार गुप्ता, राजेश राणा ने विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री रविंद्र राठी ने किया। इसमें सतेंद्र पंवार, नितिन जैन, राकेश जैन, महिपाल, सत्यपाल राणा, बिजेंद्र शर्मा, विनोद जैन, डॉ. मंचवीर, विरेश तोमर, राजन जैन, मनोज फौजी, आलोक शास्त्री, जसवीर, ललित, जीत सिंह कश्यप, कुलदीप प्रधान, प्रताप, अनुज जैन आदि रहे।