दोघट (बागपत)। चौगामा प्याऊ पर किसान अधिकार आंदोलन के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत करने के साथ ही धरना दिया। इसमें निर्णय लिया 16 फरवरी तक यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 17 फरवरी को फिर से पंचायत कर आंदोलन की रणनीति बनाई। इस दौरान कुछ किसानों ने पंचायत स्थल पर ही धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने कहा तीन दिन बाद धरना आंदोलन में बदल जाएगा।
पंचायत में बढ़ाई बिजली दरों को तुरंत वापस लेने, निजी नलकूप के बिल हरियाणा के बराबर 35 रुपये प्रति हार्स पॉवर और ग्रामीण घरेलू बिल आय के सापेक्ष 100 रुपये प्रति माह लेने, बकाया बिजली बिलों पर किसानों और ग्रामीणों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराना गलत होना, आवारा गोवंश के लिए गोशाला नहीं बल्कि सरकारी तंत्र के चपरासी से लेकर मुख्य सचिव तक व विधायक से लेकर अन्य जनप्रतिनिधि तक एक गाय और उसका परिवार पालने की नीति बनाने की मांग की।
कुछ किसान पंचायत स्थल पर ही धरने पर बैठ गए है। यह धरना तीन दिन तक चलेगा। अध्यक्षता सत्यवीर सिंह राणा और संचालन बलजोर सिंह आचार्य ने किया। चौबीसी के चौधरी सुभाष, रमनदीप सिंह मान, सतेंद्र बालियान, हरबीर सिंह मेरठ, गोकल सिंह, सतेंद्र सिंह, सूबेदार प्रताप सिंह, महावीर, अनंग पाल, तराबुद्दीन, सतेंद्र राणा, साहब सिंह राणा, महेंद्र सिंह राठी, ईश्वर सिंह, राज सिंह प्रधान, कालू राम पंवार, पदम सिंह पंवार, रणधीर सिंह राणा, विक्रम प्रधान, रामबीर सिंह राणा, राजकुमार अहलावत, महेश त्यागी आदि रहे।