बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर प्रतिभा दिखाई। पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण विषय पर प्रतियोगिता में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं ने कैनवास पर कृति उकेर कर नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, निदेशक डॉ. सुनील आर्य, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, वैशाली राणा, सविता सिवाच, अनु चौहान, सुनीता धामा, रितु तोमर आदि ने नीरा की कृति को प्रथम, श्रुति जैन द्वितीय और साक्षी सोलंकी की कृति को तृतीय स्थान के लिए चुना। जबकि प्राची तोमर, प्रिया सोलंकी, साक्षी त्यागी, गुंजन तोमर, तनु, नेहा तोमर, व निधि की कृति भी सराही गई। संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।