फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे कॉलेज में छात्रों का हो रहा है मानसिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन कॉलेज में बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं से अवैध धन वसूली और छात्राओं से किए जा रहे अशोभनीय व्यवहार को लेकर अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से शिकायत की। प्राचार्य ने जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिकायत करने पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि कॉलेज के बीएड विभाग में छात्र-छात्राओं का अत्यधिक मानसिक शोषण किया जा रहा है। अवैध रूप से उनसे धन उगाही की जा रही है। इस कारण विद्यार्थी कॉलेज जाने से डरते हैं। इसको लेकर अभिभावक संजय जैन, विशाल जैन, विनोद जैन, संदीप, रामनिवास, रवि, ऋषभ आदि ने प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह से शिकायत की। उन्होंने कॉलेज के मंत्री डीके जैन से भी शिकायत की। इस पर उन्हें उलटे शिकायत वापस लेने का अनुचित दबाव बनाने की बात की जा रही है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभिभावकों का प्रतिनिधि मंडल उनसे मिला था। उनकी शिकायत ले ली गई है। इस मामले पर सोमवार को विचार विमर्श किया जाएगा और इस समस्या को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें