बड़ौत (बागपत)।
आर्य समाज बिजरौल के तत्वावधान में शाहमल इंटर कॉलेज, बिजरौल में शहीद बाबा शाहमल की 221वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने युवा से शहीद शाहमल से प्रेरण लेने की अपील की।
समारोह में सबसे पहले यज्ञ हुआ। इसमें गणमान्य लोगों ने आहुति दी। इसके बाद समाज में फैली कुरीतियों पर सभा का आयोजन किया । इसमें अर्जुन आवार्डी और सपा नेता पहलवान शौकेंद्र तोमर ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में जो कुरीतियां फैल रही है, इससे युवा भटक रहा है। नशाखोरी को रोकने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा, तभी यह समाज सशक्त बन सकता है। स्वामी सत्यदेव ने कहा कन्या भ्रूण हत्या नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्या पूजा के समान है। हमें उसे पुजना चाहिए। वहीं उन्होंने शहीद शाहमल की क्रांतिकारी गाथाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर नगर पालिका के चेयरमैन और भाजपा नेता अमित राणा ने कहा कि हमें बाबा शाहमल की क्रांतिकारी और राष्ट्र भक्ति से प्रेरित होकर देश की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा युवाओं को शहीद से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस समारोह की अध्यक्षता देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने की। संचालन इकबाल कवि ने किया। इसमें बिजरौल थांबा चौधरी यशपाल सिंह, सत्यवीर प्रधान, रणवीर सूप, डॉ. महक सिंह, रविंद्र प्रधान, पूर्व प्रधान उपेंद्र, हिलवाड़ी थांबा चौधरी ओमवीर, राजपाल, गजेंद्र व काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बाद में प्रसाद का वितरण किया।