फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा शर्मा और रोहित कुमार बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में खेली जा रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। खेलों के अंतिम दिन बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

शनिवार को बालक वर्ग की ऊंची कूद में आकाश शर्मा प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय और प्रदीप कुमार तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में रोहित कुमार प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय और आकाश शर्मा तृतीय रहा। रिले रेस में बीए प्रथम, बीकॉम द्वितीय और बीएससी की टीम तृतीय रही। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में करिश्मा प्रथम, ज्योति द्वितीय और कोमल तृतीय रहा। 200 मीटर में करिश्मा प्रथम, पूजा द्वितीय और ज्योति चौहान तृतीय रहा। रिले रेस में बीएससी प्रथम, बीकॉम द्वितीय और बीए की टीम तृतीय रही। शॉटपुट में आरती चौहान प्रथम, ज्योति मान द्वितीय और रेनू तृतीय रही। छात्र वर्ग में रोहित कुमार और छात्रा वर्ग में पूजा शर्मा चैंपियन बनी। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ऑडिटर जयपाल, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रदीप ढाका, प्रबंधक सुरेंद्र चौहान, धारा सिंह, अजयपाल चौहान, तेजपाल चौहान, दिनेश प्रधान, डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. सुनील, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. राजीव चौहान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें