फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आहवान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आहवान किया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। बेगमाबाद गढ़ी में ब्रजबीर सिंह के मकान पर चौ चरण सिंह समाज सुधार मंच ने सम्मेलन आयोजित किया । इसमें सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया । मंच के संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में हमारी युवा पीढ़ी कुरीतियों में फंसी है। उन्होंने जीवन को उन्नत बनाने के लिए चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कृपाल सिंह, हरपाल सिंह आर्य और मित्र मुनि ने विचार रखे।

अध्यापक अनुपस्थित मिले
बड़ौत (बागपत)। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने प्राइमरी स्कूल कैडवा का निरीक्षण किया। इस दौरान दो अध्यापक अनुपस्थित मिले जो उपस्थिति पंजिका पर उपस्थिति दर्ज कराकर चले गए । उन्होंने बीएसए को लिखित मेें भेजा है कि उक्त शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगे और उनकी आख्या मुझे प्रस्तुत करें। उन्होंने हजूराबाद के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। वहां सभी अध्यापक उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में व्याख्यान दिया

बड़ौत (बागपत)। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग ने अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया। इस शुभारंभ पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना शर्मा और कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनीता जैन ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन मेें सफलता हमारी मनोवृत्ति पर निर्भर करती है। संचालन डॉ. वंदना जैन ने किया। इसमें डॉ. प्रवित्रा खत्री सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें