फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचे प्रश्न पत्र, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बोर्ड एग्जाम की तैयारियां तेज हो गई है। जिले में प्रश्न पत्र पहुंचे गए हैं, जल्द उत्तर पुस्तिका पहुंच जाएगी। एक फरवरी के बाद परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

छह फरवरी को जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड एग्जाम होगा। इंटर और हाईस्कूल में 37489 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में 19096 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, इसमें संस्थागत 16099 और व्यक्तिगत में 2997 हैं। इंटर में 18393 पंजीकृत हैं, इसमें संस्थागत 14114 और व्यक्तिगत 4279 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 37489 विद्यार्थियों के लिए जिले में 47 परीक्षा केंद्र बने हैं। इसके लिए 94 केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की।
सोमवार को शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र पहुंच गए है। विभागीय अफसरों द्वारा उनको सुरक्षित रखा दिया गया है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने इसके लिए निर्देशित किया है जहां पर प्रश्न पत्र रखे गए हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चलते रहेंगे। थोड़ी देर के लिए भी बंद नहीं होने चाहिए। सुरक्षा भी दुरुस्त रहेगी। कर्मचारी कमरे के आसपास हमेशा रहेंगे। चौबीस घंटे अलग-अलग कर्मियों की तैनाती की गई है। लापरवाही उजागर होती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। डीआईओएस ने बताया कि जल्द उत्तर पुस्तिका पहुंच जाएगी। जिनको एक फरवरी के बाद विद्यालयों में पहुंचवा दी जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया सीसीटीवी कैमरे जरूर लगने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें