फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की खरीद नहीं तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निरपुड़ा गांव के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की। किसानों ने खतौली मिल पर सामान्य प्रजाति का गन्ना न खरीदने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि 19 जनवरी को भड़ल में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में खतौली चीनी मिल और भैंसाना मिल के गन्ना क्रय केंद्र हैं। किसानों का कहना है कि खतौली चीनी मिल द्वारा गांव से समान्य प्रजाति के गन्ने की खरीद समानुपात में नहीं हो रही है। जबकि क्षेत्र के हिसाब से निरपुड़ा में सामान्य प्रजाति का गन्ना अधिक है। लेकिन सामान्य प्रजाति का गन्ना खरीदने में मनमानी की जा रही है। इस मामले में किसान मिल के प्रबंधक, डीसीओ मुजफ्फरनगर, गन्ना सहकारी समिति बुढ़ाना के सचिव से मिल चुका है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। चेतावनी दी कि यदि 18 जनवरी तक समस्या का समाधान नहीं होता तो किसान मजबूर होकर 19 जनवरी को भड़ल गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर देंगे। पूर्व प्रधान महीपाल सिंह, मांगेराम आर्य, सहेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, चौधरी हरपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें