बड़ौत (बागपत)।
शताब्दी नगर स्थित ओम विहार कॉलोनी में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इसमें नगर पालिका बड़ौत के चेयरमैन डॉ. दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर रहे। इस मौके पर चेयरमैन अमित राणा ने नगर वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने नगर की सफाई एवं स्वच्छता पर बल दिया और सभी नगरवासियों से अपील की कि वे भी स्वच्छता पर सहयोग करें। इसकी अध्यक्षता पंडित राम गोपाल स्वरूप शास्त्री ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ और जिला महामंत्री रविंद्र राठी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें सुभाष तोमर, गौतम तिवारी, बुद्ध प्रकाश तिवारी, डॉ. राजपाल शर्मा, कृष्णपाल सिंह, नरेंद्र आदि रहे।