फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यत्रदत शर्मा बने अमीन संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजस्व संग्रह अमीन संघ के चुनाव को लेकर संघ की बैठक हुई। इसमें संघ की निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया । इसमें यज्ञ दत्त शर्मा को अध्यक्ष बनाया।
विज्ञापन

तहसील बागपत के मीटिंग हॉल में संघ की बैठक हुई। निर्विरोध चुनाव हुआ। संघ के जिला निर्वाचन अधिकारी ईश्वरी प्रसाद तिवारी ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। इसमें अध्यक्ष यज्ञ दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष सूर्य प्रताप, मंत्री राज कुमार कलस्यान, उपमंत्री संदीप कुमार, संगठन मंत्री रणबीर सिंह, कोषाध्यक्ष सुक्रम पाल, ऑडिटर देवेंद्र पाल को चुना। संचालन तहसील खेकड़ा अध्यक्ष रोहताश कुमार ने किया। चुनाव के बाद सभा हुई, इसमें मुख्य अतिथि तहसीलदार राज बहादुर सिंह, अशोक धामा, रोहताश कुमार, आदेश कुमार, राजकुमार जानी, दीपक शर्मा, देवेंद्र पाल, राजपाल रहे। इसमें नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा जिम्मेदारी संघीय विधान के अनुसार सत्यनिष्ठा से पूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें